पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Government Adopts Asan Quarry River Plantation On Both Sides Yadav

सरकार आसन-क्वारी नदी को गोद ले दोनों किनारों पर हो पौधरोपण: यादव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नदियों के संकुचित होने से आज जिलेभर में भीषण जलसंकट है। इसका एकमात्र विकल्प है नदियों को पुर्नजीवित करना। खासकर अंचल की आसन व क्वारी नदी सैकड़ों गांवों के लिए जीवनदायिनी है। अत: इन दोनों नदियों का अस्तित्व बचाने के लिए मप्र सरकार इन्हें गोद लेकर इनका पुर्नरुद्धार करे। यह बात कांग्रेस नेता व पानी बचाने के लिए कार्यरत समाजसेवी राकेश यादव ने प्रदेश के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे को एक कार्ययोजना के माध्यम बताई। इस अवसर पर विधायक गिर्राज डंडौतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, राजेंद्र यादव आदि भी मौजूद थे।

पीएचई मंत्री को सौंपी कार्ययोजना में कांग्रेस नेता राकेश यादव ने बताया कि कमलनाथ सरकार पूरे प्रदेश में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने जल अधिकार कानून बनाने जा रही है। मुरैना जिले में पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरकार आसन व कुआरी नदियों को गोद ले। ताकि इसमें बारिश का पानी रोकने के लिए विशेष बजट मिल सके। साथ ही भू-जलस्तर बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त प्रयास हो सकें। साथ ही इन दोनों नदियों के किनारों पर श्रंखलाबद्ध तरीके से पौधरोपण करने के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत किया जाए।

पीएचई मंत्री पांसे को 2 नदियों को गोद लेने का प्रस्ताव पत्र सौंपते कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...