एक माह से हैंडपंप खराब
हैंडपंप खराब होने से लोगों को नहीं मिल पा रहा पानी।
पोरसा| गर्मी की दस्तक हो चुकी है, तेज धूप भी पड़ने लगी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आते ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए कहीं भी पीने की पानी की सुविधा नहीं है। शहर में मुख्य मार्गों पर हैंडपंप लगे हुए हैं तो वह खराब पड़े हुए।
नगर पालिका खराब पड़े हैंडपंपों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। रेस्ट हाउस के बाहर लगा हैंडपंप 1 माह से खराब है। इस हैंड पंप का उपयोग सबसे अधिक होता है। अंबा रोड मुख्य मार्ग और सामने सब्जी मंडी व हॉस्पिटल एवं थाना है। इस वजह से इस हैंडपंप का उपयोग अधिक होता है।
इस बारे में नगर पालिका सीएमओ बालकृष्ण गौरव से बात की गई, उन्होंने बताया की नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारी को भेजकर शहरी क्षेत्र में लगे हुए सभी हैंडपंपों की सर्वे कराकर और जहां भी खराब हैंडपंप हैं उन्हें जल्द ही ठीक किया जाएगा।