पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्थापित नहीं हुआ हॉकर्स जोन, सड़कों पर खड़े हो रहे हाथठेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में विकराल हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या

स्थानीय लोगों द्वारा नगर पंचायत अफसरों से हॉकर्स जोन को स्थापित करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। जिससे नगर की जाम जैसी समस्या से निजात मिल सकें।

बावजूद इसके अफसरों ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से आए दिन सुबह शाम लोगों को जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम की वजह से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। फिर भी नगरीय प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि नगर के रेलवे स्टेशन रोड, एमएस रोड, पगारा रोड, तहसील रोड सहित अन्य जगहों पर चाट, आइस्क्रीम, चाय-नाश्ता जैसी खाने-पीने की वस्तुओं के हाथठेले नगर की मुख्य सड़कों पर लग रहे हैं। जिसके चलते दोपहर व शाम के समय जाम के हालत बनने से राहगीरों का सड़क पर पैदल चलना दूभर हो रहा है। जाम की समस्या का स्थाई हल करने के लिए लंबे समय से हॉकर्स जोन स्थापित करने की मांग की जा रही है, लेकिन नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों सहित जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

खबरें और भी हैं...