- Hindi News
- National
- Porsa News Mp News Holi Festival Celebrated By Singing Song 24 Congregations Participated In The Program
फाग गीत गाकर मनाया होली पर्व, 24 मंडलियों ने लिया कार्यक्रम में भाग
भगवान गिरिराज महाराज के मंदिर पर हुआ फाग गायन कार्यक्रम
भगवान गिरिराज महाराज के मंदिर पर फाग गायन कार्यक्रम हुआ, जिसमें 24 मंडलियों ने भाग लिया। मंगलवार को भगवान गिरिराज मंदिर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में संगीतमय फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें निर्णायक व मुख्य अतिथि के रूप में महंत राम लखन दास, महंत नारायन दास, महंत भरत दास, महंत राम किशोर दास शास्त्री की उपस्थिति में संगीतमय फाग मंडलियों में डॉ. सुरेन्द्र सिंह तोमर कोलुआ बधेल, रणवीर सिंह तोमर कोथर खुर्द, बड़े लला शर्मा कुरेढा, दिनेश शर्मा पिनहाट, वासुदेव मिश्रा मेहगांव, रामवीर सिंह तोमर किर्रायच, राम मोहन शर्मा हरिहर पुरा, राम विनोद शुक्ला सांडों, बृजराज सिंह तोमर भदाबली, राम निवास उपाध्याय, लाखन सिंह चौहान, पप्पू सिंह तोमर म्यिसी, रामकुमार उपाध्याय गढ़ी, राजू सिंह तोमर धोर्रा,अलकेश सिंह भदौरिया फूप, दिनेश सिंह तोमर रायचन्द्र का पुरा, मुकेश शर्मा कुटरोली, राज किशोर शर्मा खडीत, लाखन श्रीवास आदि टीमों ने भाग लिया। व्यवस्थाएं श्रीकृष्ण गुप्ता, आलोक गुप्ता, बृजेश शिवहरे, सोनू सिंह तोमर, संजीव अग्रवाल, आनंद तिवारी, पंकज तिवारी, राधा कृष्ण गुप्ता, जगदीश प्रसाद शुक्ला आदि ने देखी। यह फाग प्रतियोगिता दोपहर 11 बजे से शाम 7 बजे तक चला, इसमें रामायण, महाभारत, भगवान कृष्ण की लीलाएं, भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं, बरसाने वाली राधे की होली पर एवं हास्य व्यंग पर फाग का गायन हुआ। इसके बाद जुहार प्रोग्राम हुआ, जिसमें गुजिया, नमकीन, ठंडाई आदि प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने भाग ले कर प्रसादी ग्रहण की।
फाग गीत उत्सव में आनंद के साथ भाग लेते ग्रामीण लोग।