पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kailaras News Mp News Holi Festival Is Meant To Eradicate Old Fashioned Grievances And Increase Brotherhood Maharaj

होली का त्योहार पुराने गिले-शिकवे मिटाने और भाईचारे बढ़ाने के लिए होता है: महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री नागाजी मंदिर स्थित मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

होली का त्योहार पुराने गिले-शिकवे मिटाने एवं भाईचारे के साथ रहने की नसीहत देती है। त्योहार पर पुराने से पुराने शिकायत एवं शिकवे भुलाने एवं रंग लगाकर गले मिलने को होली कहते हैं। यह हिंदू धर्म का बड़ा त्योहारों में एक है सभी भाई चारे के साथ रहें। यह बात होली मिलन समारोह के दौरान महामंडलेश्वर महंत राम लखन दास महाराज ने कही।

श्री नागाजी मंदिर स्थित मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैलादेवी भक्त मंडल एवं केला देवी महिला भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर महामंडलेश्वर महंत रामलखन दास महाराज मौजूद थे। समारोह में एक दूजे ने गले मिलकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजकुमार व्यास, रामदास श्रोत्री, सुरेश चंद जैन, श्रीकृष्ण गुप्ता, अरविंद सिंघल, मुकेश शर्मा, राजीव शर्मा, रामकुमार गुप्ता, बालक दास बाबा, भूपेंद्र सिंह तोमर सहित 2 सैकड़ा से अधिक भक्त महिलाएं शामिल हुईं।

महिलाओं ने मनाया रंग पंचमी महोत्सव

कैलारस | नगर के धार्मिक मंडलों द्वारा रंग पंचमी महोत्सव विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। गायत्री मंदिर कैलारस में अग्रवाल समाज की महिलाओ के द्वारा रंग पंचमी मनाई गई। महिलाओं ने आपस में मिलकर एक दूसरे पर गुलाल लगाया तथा आपसी सद्भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर कैलारस की तीन बुजुर्ग महिलाओं का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसी प्रकार सत्संग भवन कैलारस पर राधे कृष्ण मंडल द्वारा रंग पंचमी पर सदस्यों द्वारा संकीर्तन भजन एवं गुलाल लगाकर महोत्सव का आनंद लिया। साथ ही होली की शुभाकामनाएं दी।

होली पंचमी महोत्सव में मौजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...