- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Holi Festival Is The Identity Of Our Spiritual Culture Ashok
होली पर्व हमारी आध्यात्मिक संस्कृति की पहचान है: अशोक
होली पर्व हमारे आध्यात्मिक संस्कृति की पहचान है, यह सभी रंगों को एक कर हमें जोड़ती है। यही रंग हम अपनी आने वाली पीढ़ी को देकर जाएं, ताकि वह भी एकता और समरसता के भाव के साथ आगे बढ़े। यह बात जैन मिलन द्वारा जैन बगीची में आयोजित होली मिलन समारोह में अशोक जैन एडवोकेट ने कही। इस दौरान पूर्व एल्डरमैन अजय जैन ने कहा कि विकार और कषाय का रंग आत्मा शरीर और परिवार का पतन करता है, जबकि आध्यात्मिकता के रंग से विश्व में शांति आती है, इसलिए आध्यात्मिक के पथ पर आगे बढ़ते हुए शांति और भाईचारे के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर महेश जैन विकल ने कहा कि एकता और शांति ही समाज व राष्ट्र की सच्ची शक्ति है। विविधता में एकता यही हमारे देश की विशेषता रही है, सामाजिक जीवन में विविधता में एकता को और मजबूत बनाना पड़ेगा। क्योंकि सामाजिक समरसता से ही समाज का सर्वोपरि विकास संभव है। संगठन के सचिव ओपी जैन ने कहा कि कहा कि नकारात्मकता को पीछे छोड़कर, सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ने का यह उत्तम अवसर हमें दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से मिला है। सामाजिक समरसता का यह कार्यक्रम संपूर्ण रूप से समाज विकास के लिए समर्पित है।
होली मिलन समारोह में लगाया गुलाल
जौरा| अग्रसेन मित्र मंडल द्वारा गुरुवार देररात मंडल के मीडिया प्रभारी अनुराग गुप्ता के निवास पर होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में मौजूद समाजसेवी एवं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजोधा, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ.अशोक सिंघल, जगदीश प्रसाद गुप्ता, बिसन कुमार गर्ग, आनंद प्रकाश गर्ग, अशोक गर्ग, डॉ.रवि माहेश्वरी, त्रिदेवेश मिश्रा, पंकज गुप्ता, राजेश कुमार सिंघल, आशीष गर्ग, बनवारी लाल मित्तल, विजय कुमार काला, पंकज गर्ग, प्रदीप बंसल, अनुराग गुप्ता, अतिन सिंघल, दीपू सिंघल, सौरभ गोयल आदि मौजूद थे।
आज मनाया जाएगा कैला देवी मंदिर पर होली मिलन समारोह
पोरसा| प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी केला देवी भक्त मंडल महिला भक्त मंडल के द्वारा नागाजी मंदिर परिसर में केला देवी मंदिर पर शाम शनिवार शाम 4 बजे से होली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत राम लखन दास महाराज, राजीव गुप्ता मुरैना, डॉ. पीसी गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, महावीर बंसल आदि उपस्थित रहेंगे। व्यवस्थाएं केला देवी भक्त मंडल महिला मंडल रेखा गुप्ता प्रवेश गुप्ता व पुजारी श्रोती महाराज देखेंगे।