- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Holi Today 50 Points Will Be Installed In The City Checking Points Vajra Vehicles Deployed
होली आज, शहर में 50 जगह लगेंगे चेकिंग प्वांइट, वज्र वाहन तैनात
रंगों का त्योहार होली आज जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। सोमवार की रात शहर में 100 से अधिक जगह होलिका दहन हुआ। वहीं मंगलवार को होली के त्योहार पर लोग हुड़दंग न मचाएं इसके लिए शहर में 50 जगह पिकेट लगाए हैं, जहां एक-चार का बल तैनात रहेगा। वहीं सिटी कोतवाली व कलेक्टोरेट पर वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। वहीं मोबाइल वैन भी पूरे शहर में दिनभर गश्त करेंगे। एसपी डॉ. असित यादव ने बताया कि होली के त्योहार पर शराब पीकर अगर हुड़दंग करते मिले या तीन लोग शराब पीकर बाइक चलाते हुए मिले तो उन्हें पकड़कर हवालात में बंद किया जाएगा।
विधायक, जिलाध्यक्ष, मावई नहीं मनाएंगे होली: अंचल में 6 मार्च को हुई भयंकर ओलावृष्टि से मची तबाही के बाद दिमनी विधायक गिर्राज डंडौतिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मावई व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई होली नहीं मनाएंगे। नेताद्वय ने बताया कि अंचल का किसान फसल बर्बाद होने से दुखी है और हम उनके दुख में साथ हैं।