पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dimni News Mp News Housing Farming Yet Many People Enter The Name Of Poverty Line

मकान, खेती, फिर भी कई लोगों के गरीबी रेखा में नाम दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिमनी पंचायत में लोगों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर गरीबी रेखा में नाम दर्ज करा लिया हैं, इतना हीं नहीं हर माह खाद्यान भी लिया जा रहा है। साथ ही में शासन की योजनाओं का लाभ लगातार लिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गरीबों को लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। जिन लोगों के घर आलीशान और 5 से 10 बीघा तक जमीन है, उनके नाम बीपीएल सूची हैं। खासबात यह कि यह बीपीएल कार्ड महिलाओं के नाम से अधिक बनाए गए हैं। इसकी जानकारी तहसीलदार और जनपद सीईओ एवं पंचायत सचिव को है। बावजूद इसके कार्रवाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बता दें कि शासन ने विगत माह पैसों वाले लोगों के नाम बीपीएल से हटाने एवं गरीबों के नाम जोड़ने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वें कराई गई थी। लेकिन कार्यकर्ताओं के द्वारा अमीर लोगों के नाम तक नहीं हटाए गए हैं। जबकि दिमनी में 300 से अधिक बीपीएल बने हुए हैं। एक घर में पांच से सात बीपीएल कार्ड बने हुए हुए हैं। साथ ही में इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य लाभ लिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गरीबों को योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं गरीब संतोष, जीतू माहौर, रामहरी माहौर, वासुदेव शर्मा, कुलदीप, इशाकली का कहना है कि हमने बीपीएल कार्ड बनाने के लिए कई बार पंचायत एवं तहसील में आवेदन दिया, लेकिन अधिकारी हमारी सुनते नहीं हैं।

कंट्रोल से राशन लेते हुए लोग।

बीपीएल कार्ड बनाने के लिए लेते हैं ठेका

दिमनी पंचायत दलालों का अड्‌डा हैं, यहां पर लोग दो हजार रुपए लेकर बीपीएल कार्ड बनवा कर देते हैं। खासबात यह कि गांव के अमीर और नौकरी में लगे लोगों ने अपनी प|ियों के नाम से बीपीएल कार्ड बनवा रखे हैं। इसकी जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत सचिव को हैं, लेकिन सूची से हटाने को लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में अंबाह एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि जो वास्तविक गरीब है, उनके ही बीपीएल कार्ड रहेंगे, इसके लिए अभी सर्वें चल रही है। हमारे पास अभी तक रिपोर्ट नहीं आई हैं, रिपोर्ट आने के बाद जमीनदार और रहीसों के नाम बीपीएल सूची से हटाएं जाएंगे। हमें इस संबंध में पहले भी दिमनी पंचायत की शिकायत मिली है।
खबरें और भी हैं...