पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sabalgarh News Mp News Husband Beaten Woman With Head Injury To Arms And Legs And Back

महिला को पति ने सरिए से पीटा, हाथ-पैर और पीठ में चोट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरण-पोषण की पेशी पर अदालत गई महिला पर उसके आरोपी पति बृजराज धाकड़ ने सरिया से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कैलारस की अशोक गली में रहने वाली माया धाकड़, शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अदालत में पेशी पर उपस्थित होने के बाद अपने मायके कैलारस के लिए वापस जा रही थी। संतर नंबर 1 में टेलर की दुकान पर घात लगाए खड़े आरोपी पति बृजराज धाकड़ पुत्र भगवत धाकड़ निवासी कीरतपुर व अन्य दो लोगों ने माया का रास्ता रोककर उसे गालियां दी और धमकी दी कि कोर्ट में जाने के बाद भी उसे भरण-पोषण के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी। मौके पर कहा-सुनी के दौरान आरोपी बृजराज धाकड़ ने सरिया से प|ी के बाएं हाथ, दाहिने पैर व पीठ पर 3 से 4 प्रहार किए जिससे उसका हाथ फट गया और घुटने से भी खून बहने लगा। उल्लेखनीय है कि 2.5 साल पहले बृजराज ने माया को मारपीट कर तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया है। माया को बड़ी बेटी नंदिनी 11 साल, बेटा सुमित 8 साल व नैंसी 6 साल की शिक्षा-दीक्षा व पालन-पोषण के लिए पैसे की जरूरत है। इसके लिए उसने अदालत की शरण ली तो पति ने उसे सरेराह पीट दिया।

खबरें और भी हैं...