- Hindi News
- National
- Morena News Mp News If One Lakh Rupees Is Not Received In Dowry Wife Is Beaten And Sent To Maiden Case On 3
दहेज में एक लाख रुपए नहीं मिले तो पत्नी को पीटकर मायके भेजा, 3 पर केस
दहेज में एक लाख रुपए नहीं मिलने से खफा आरोपी पति सतेन्द्र कुशवाह ने अपनी प|ी को पीटकर मेहनियांपुरा से उसके मायके भेज दिया। पीड़ित महिला ने पति के साथ रहने के लिए परिवार परामर्श कल्याण केन्द्र में गुहार की लेकिन सास-ससुर उसे साथ रखने को तैयार नहीं हुए तो जौरा पुलिस ने बबली की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 3 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बबली कुशवाह का विवाह 2 जुलाई 2017 काे मेहनियांपुरा के रहने वाले सतेन्द्र कुशवाह के साथ हुआ था। शादी में बबली के मायके पक्ष के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए लेकिन उससे बबली का पति सतेन्द्र संतुष्ट नहीं हुआ और प|ी पर अक्सर घर से और पैसे लाने का दबाव बनाता रहा। पति की प्रताड़नाओं को बबली के ससुर कमलेश कुशवाह व सास मीरा कुशवाह चुपचाप देखते रहे। चार महीने पहले सतेन्द्र ने बबली को पीटकर उसके मायके पहुंचा दिया। इस घटना के बाद बबली ने परिवार परामर्श केन्द्र मुरैना में शिकायत दर्ज कराकर गुहार की उसे उसकी ससुराल में रहने के लिए समुचित कार्रवाई की जाए। परिवार परामर्श केन्द्र में सुनवाई के दौरान आरोपी सतेन्द्र, कमलेश व मीरा कुशवाह को तलब किया गया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहू को साथ रखने के लिए सहमत नहीं हुए। उस आधार पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार काे 3 आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को दबिश देगी।