पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Porsa News Mp News If The Youth Get The Right Direction Many Ias And Ips Officers Will Come Out Of The Zone Bagree

युवाओं को सही दिशा मिले तो अंचल से कई आईएएस व आईपीएस अफसर निकलेंगे: बागरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनन्द क्लब के अभिप्रेरण कार्यक्रम में एडिशनल एसपी बागरी और हंसराज का हुआ सम्मान

आनन्द क्लब द्वारा आयोजित युवा अभिप्रेरणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एडिशनल एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि चंबल अंचल के युवाओं में शारीरिक क्षमताओं के साथ-साथ मानसिक दक्षता भी है, जो उन्हें प्रशासनिक अधिकारी बना सकती है, लेकिन हाई स्कूल इंटर के बाद उचित मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण वह उस तरफ नहीं जा पा रहे। इसके लिए स्थानीय लोगों को गंभीरता से सोचना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अंचल के युवाओं से बहुत करीब से जुड़ा हूं और मिला हूं मैंने देखा है कि अगर उन्हें सही दिशा निर्देशन मिलेगा तो इस अंचल से कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी निकलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरैना के नवागत एडिशनल एसपी हंसराज ने की और कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बाह एसडीओपी अनुराग बंसल, जेलर सुनीत शर्मा, नगर निरीक्षक शिव सिंह यादव, दिमनी थाना प्रभारी जितेंद्र नगाइच मंचासीन थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ सुधीर आचार्य ने स्थानांतरित हो चुके एडिशनल एसपी आशुतोष बागरी के युवा अभिप्रेरणा कार्यों से सदन को अवगत कराया। इस अवसर पर बोलते हुए मुरैना एडिशनल एसपी हंसराज ने कहा कि मुरैना में आते ही यह उनकी पहली किंतु सार्थक आयोजन में भागीदारी है। हम इन युवाओं के साथ मिलकर युवाओं को कैरियर में नई दिशा देने में आनन्द क्लब जैसी संस्थाओं का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष अंकित मिश्रा रासेयो अधिकारी शिवदत्त शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा कल्ला शर्मा, एडवोकेट गणेश सिंह तोमर, एआईटीएम के डायरेक्टर हरेन्द शर्मा, सह संयोजक मनोज पंडित, गोलू भदौरिया, गिर्राज तिवारी आदि ने भी अपने सार्थक विचार रखे।

शील्ड, शॉल और श्रीफल से किया सम्मान

पोरसा | बुधवार रात्रि को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी का विदाई कार्यक्रम हुआ, जिसमें व्यापारी बंधु व समाज सेवी एवं पत्रकार साथी मौजूद थे। कार्यक्रम में नवीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीओपी अंबाह अवनीश बंसल आदि उपस्थित थे, जिसमें पत्रकार संघ की ओर से व व्यापारी भाइयों की ओर से तीनों पुलिस अधिकारियों का शील्ड शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर पवन सिंह भदोरिया, धर्मेंद्र मालवीय, शिवम चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, कमल सिंह तोमर, व्यापार संघ अध्यक्ष महावीर जैन, अन्नू गुप्ता, दिनेश शर्मा, नीरज पचौरी, कमल सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर, प्रदीप बबलू रावत, राजेश सिंह कुशवाहा, ब्रज मोहन बंसल, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में पूर्व और नवांगत एएसपी का किया गया सम्मान।
खबरें और भी हैं...