- Hindi News
- National
- Kailaras News Mp News Illegal Storage Of 200 Trolley Chambal Sand Seized
200 ट्राॅली चंबल रेत का अवैध भंडारण जब्त
कैलारस| ग्राम हरलालपुर मौजा सुहान्स में 200 ट्राली चंबल रेत का अवैध भंडारण जब्त किया गया। तहसील कैलारस के ग्राम सुहान्स में चंबल रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस दाैरान करीब 200 ट्राली चंबल रेत को जब्त किया गया। चंबल रेत ग्राम हरलालपुर के राजपाल यादव का बताया गया है। तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के समय पंचनामा बनाया गया तथा जब्त रेत को ग्राम सचिव की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्यवाही के दाैरान मौजा पटवारी दीपक गर्ग, नरेंद्र टुंडेलकर, उपेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा उपस्थित थे। नवागत तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन और माफिया के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।