पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Porsa News Mp News In The Name Of Setting Up A Mobile Tower 50 Thousand Flew Out Of The Pocket Of Milkman

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर दूध काराेबारी की जेब से 50 हजार उड़ाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{दूध कारोबारी करू पाराशर ने एक बदमाश को पकड़कर महुआ पुलिस के हवाले किया है

{पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो बाइक व एक बोलेरो जब्त की है। एसडीओपी अवनीश बंसल पूछताछ में जुटे

मोबाइल टॉवर के लिए जमीन किराए पर लेने का झांसा देकर दो बदमाशों ने शनिवार को रछेड़ के दूध कारोबारी करू पाराशर पुत्र रामगोविंद पाराशर की जेब से नकद 50 हजार रुपए पार कर दिए। इससे एक दिन पहले इन्हीं बदमाशों ने उसैद क्षेत्र में पिनाहट की महिला गुड्‌डी देवी पर कट्‌टा अड़ाकर उनसे 2 लाख रुपए कीमत के जेवरात लूट लिए। महुआ पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रछेड़ निवासी दूध कारोबारी करू पाराशर सेंट्रल बैंक के एटीएम से नकद 40 हजार रुपए निकालकर व 10 हजार रुपए अन्य स्थान से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में दूधियों को भुगतान करने जा रहे थे। पोरसा चौराहे पर खडे़ बाइक सवार युवक ने करु से पूछा कि उन्हें माेबाइल टाॅवर लगाने के लिए किराए पर जमीन चाहिए। जमीन का किराया मिलने की बात सुनकर करु उस बदमाश की बाइक पर बैठकर रछेड़ की ओर चल दिया। कुछ दूरी पर टेकचंद स्कूल के पास एक अन्य बदमाश और मिला। दोनों बदमाशों ने करू को बाइक पर बीच में बैठा लिया और हिंगावली गांव पहुंचने से पहले उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपए पार कर दिए। करु को संदेह होने पर उसने जेब टटोली तो रकम गायब मिली। तभी करू ने भागते दोनों बदमाशों में से एक काे पकड़ लिया। और उसे महुआ पुलिस के हवाले कर दिया है।

महिला से लूटे 2 लाख के गहने

उत्तर प्रदेश के बदमाशों ने शुक्रवार को उसैद क्षेत्र में पिनाहट की महिला गुड्‌डी देवी व उनके बेटे कन्हैया की बाइक रोककर महिला पर कट्‌टा ताना और गुड्‌डी देवी से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, चार अंगूठी व सोने की चार चूड़ियां कीमत 2 लाख रुपए लूट लीं। महिला को शनिवार को जब गैंग के लोग पकड़े जाने की खबर मिली तो वह भी एफआईआर लिखाने महुआ थाने जा पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से दो बाइक व एक बोलेरो जब्त की है।
खबरें और भी हैं...