- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Irrigation Fields With Solar Pump Save 20 Thousand On Electricity Bill Every Year
सोलर पंप से करें खेतों की सिंचाई, हर साल बिजली बिल के बचाएं 20 हजार
बिजली के ट्रांसफार्मर रखवाकर लंबी-लंबी लाइनें खींचने के बाद कभी ज्यादा बिल आने की समस्या तो कभी बिजली कटौती, इससे दुखी होकर अब जिले के किसान सोलर पंप से खेतों की सिंचाई करने लगे हैं। जिलेभर में तकरीबन 350 से अधिक किसानों ने सोलर पंप से खेतों की सिंचाई शुरू कर दी है। अकेले कैलारस क्षेत्र के बराहना गांव में 60 से अधिक किसानों ने सोलर पंप लगाया है और यह ब्लॉक जिले में पहले नंबर पर है।
बराहना के किसान विश्राम सिंह धाकड़ बताते हैं कि 2 साल पहले तक खेतों की सिंचाई बिजली से ट्यूबवैल चलाकर करते थे। कभी ट्रांसफार्मर खराब हो जाता था कभी लाइन चोरी हो जाती थी तो दो-दो दिन तक सिंचाई के लिए इंतजार करना पड़ता था। ग्रामीण अंचल में सिंचाई के समय अधिकांश: रात के वक्त बिजली सप्लाई होती है इसलिए रात में खेतों पर जागना पड़ता था। 2 साल पहले विश्राम ने 3 एचपी का सोलर वाटर पंप लगवाया और आज वह 20 बीघा खेतों की अपनी मर्जी के अनुसार सिंचाई कर रहे हैं। अकेले विश्राम सिंह ही नहीं बल्कि कोट सिरथरा के राजेंद्र धाकड़, रीझोनी के हजारीलाल, बराहना के किसान नारायण धाकड़ भी सोलर वाटर पंप से खेतों की सिंचाई कर झंझट से मुक्ति पाने का दावा कर रहे हैं।
1929 किसानों को देने हैं सोलर वाटर पंप
डीपीएस भदौरिया, अक्षय ऊर्जा विकास अधिकारी