पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News It Is Necessary To Renounce Male Dominated Mindset Amit

पुरूष प्रधान मानसिकता का त्याग करना आवश्यक: अमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

समाज में आज भी पितृ सत्ता का बोलबाला है। घर व परिवार में लेेने वाले निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी नहीं है। समाज के लोगों को पुरूष प्रधान मानसिकता का त्याग करना चाहिए। यह बात समाजसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित जैन कह रहे थे। कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मित्तल धर्मशाला में किया गया।

इस कार्यशाला में जिले भर की 50 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डाॅ मनोज गुप्ता ने कहा कि बुजुर्ग लोग आज भी घर की नई बहू को दूधो नहाओ, पूतो फलो का आर्शीवाद देते हैं। यह मानसिकता बदलनी चाहिए। इसी क्रम में संप्रेक्षण अधिकारी बृजराज शर्मा ने कहा कि लोग बेटा-बेटी में भेद न करें। बेटियों को भी बराबरी से स्वीकार करें तथा उन्हें बढ़ने के समान अवसर प्रदान करें। मानसिकता व व्यवहार में बदलाव होने पर ही घट रहे लिंगानुपात में सुधार हो सकता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया गया।

कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...