पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Kidnapped Youth In Front Of Kotwali Left In Rajasthan After Trial

कोतवाली के सामने युवक का अपहरण, मुकदमा कायम होने के बाद राजस्थान में छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में कोतवाली के सामने से कालू गुर्जर नामक युवक का छह मार्च की रात 10.30 बजे चार लोग अपहरण कर ले गए। अपहरण की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे तक छिपाया । एफआईआर के दबाव में अपहरणकर्ता जब युवक को रायपुर राजस्थान में फेंक गए तब पुलिस ने उसकी बरामदगी दर्शायी है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के रहने वाले लोग मुरैना में आईसक्रीम का बिजनेस करते हैं। बिजनेस को लेकर दो कारोबारियों में विवाद की स्थिति बनी तो आरोपी किशन गुर्जर ने बाहर से चार लोगों को बुलाकर छह मार्च की रात 10.30 बजे कालू पुत्र नंदलाल गुर्जर 20 साल निवासी ढेकला थाना गंगापुर का अपहरण करा दिया। कोतवाली पुलिस ने सात मार्च को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया तो आरोपियों पर एफआईआर का दबाव बना और अपहरणकर्ता, अपहृत कालू गुर्जर को रायपुर राजस्थान में छोड़कर भाग गए। कालू के परिजन उसे लेकर गंगापुर पुलिस के पास पहुंचे तब कोतवाली पुलिस काे अपहृत के बरामद होने की सूचना मिली। रविवार को कोतवाली पुलिस अपहृत कालू गुर्जर को राजस्थान से मुरैना ले आई। पुलिस कालू से अपहरणकर्ताओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि कालू भी आईसक्रीम की एक गाड़ी पर नौकरी करता है।

खबरें और भी हैं...