पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Liquor Stores Should Not Be Opened In The Name Of Women In The City

शहर में महिलाओं के नाम पर न खोली जाएं शराब की दुकान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

मप्र सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर अतिरिक्त शराब दुकान संचालित करने का निर्णय गलत है। क्योंकि शराब के बढ़ते चलन से परिवार नष्ट हो रहे हैं, विशेषकर युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में जा रहा है। यदि प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय वापिस नहीं लिया गया तो भारतीय महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आंदोलन करेगा।

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने यह चेतावनी सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर एसडीएम आरएस बाकना को दी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ अन्य राज्यों में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं मप्र सरकार महिलाओं के नाम शराब दुकान खोलने की घोषणा कर चुकी है। जबकि शराब के नशे के कारण समाज का सौहाद्र बिगड़ रहा है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, रामनरेश शर्मा, राजेश रामनाथ सिकरवार, रीना डंडोतिया, ममता तोमर, ऊषा बांदिल, रामवीर सिंह कंसाना आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

खबरें और भी हैं...