बारिश होते ही बाजार की सड़कें हो जाती हैं तालाब में तब्दील
नगर में बने नाले- नालियों की नगर पालिका ने करीब एक साल से सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते नाले-नालियां पूरी तरह से चौक पड़ी हुई है। जिसके चलते बारिश होते ही बाजार की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जिससे लोगों को को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासबात यह कि सफाई को लेकर नगर पालिका अफसरों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि सफाई के नाम पर हर माह लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
बता दें कि नगर में वार्डों की संख्या 15 हैं। सभी वार्डों में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी हुई हैं। वहीं नाले-नालियां चौक पड़ी हुई हैं, इतना ही बाजार की नालियां पूरी तरह से चौक हैं। बारिश होते ही सदर बाजार, आदर्श गली, तालाब रोड, गांधीनगर में तीन-तीन फीट तक पानी भर जाता है। नाले- नालियों की सफाई के लिए नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने मांग की है।
बारिश होने के बाद मुख्य सदर बाजार में भरा बारिश का पानी।