पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kailaras News Mp News Mud Pump Was Spoiled For Five Years No Attention To Repair Villagers Upset

पांच साल से खराब पड़ा मड पंप, मरम्मत को लेकर नहीं ध्यान, ग्रामीण परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडपंप खराब होने के कारण नहीं हो पा रही सेप्टिक टैंकों की सफाई

नगर में बने सैप्टिक टैंकों की सफाई करने के लिए नगर पालिका ने मड पंप मंगाया था। लेकिन पांच वर्ष से यह पंप खराब पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से सैप्टिक टैंकों की सफाई नहीं हो पा रही है। वहीं नगर पालिका अफसरों द्वारा उसकी मरम्मत नहीं कराई है।

बता दें कि सबलगढ़ तत्कालीन एसडीएम अभिषेक सिंह ने 2012 में नगर पालिका के द्वारा मड पंप को सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मंगाया गया था। लेकिन उसने कभी ठीक से काम नहीं किया है। खासबात यह कि नगर पालिका के नजदीक रेलवे क्रॉसिंग के पास मड पंप चार-पांच वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण रहवासी अपने सेप्टिक टैंक को कराने के लिए नगर पंचायत झुंडपुरा एवं नगर परिषद कैलारस से मड़ पंप मंगाकर सफाई करा रहे हैं। जिससे नगर वासियों को सेप्टिक टैंक काफी महंगी पड़ रही है। इसके साथ ही समय पर भी मांग अधिक होने से उपलब्ध नहीं हो पाता है। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 5 अनवर खान ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मड पंप बहुत उपयुक्त साधन है। लेकिन नगर पालिका का मड पंप वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। सीएमओ एवं जिम्मेदार कर्मचारियों से कई बार सही कराने के लिए मांग की गई। लेकिन चालू कराने को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सालों से खराब पड़ा मड पंप।
खबरें और भी हैं...