पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Municipal Corporation Will Spend Rs 517 Crore Budget On Development Of The City

शहर के विकास पर नगर निगम खर्च करेगी 517 करोड़ रुपए का बजट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेयर इन काउंसिल की बैठक में नए बजट पर हुई चर्चा, विकास के निर्णय लिए

शहर के विकास पर आगामी साल में नगर निगम 517 करोड़ रुपए खर्च करेगा। पिछली साल की तुलना में यह बजट 120 करोड़ रुपए अधिक है। क्योंकि निगम परिषद ने पिछले वर्ष 417 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है। मेयर इन काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता मेयर अशोक अर्गल ने की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमरसत्य गुप्ता एवं काउंसिल के सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक के उपरांत आयुक्त गुप्ता ने बताया कि एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) की बैठक में पारित बजट अनुमोदन के लिए जल्द निगम परिषद की साधारण सभा में भेजा जाएगा। इस बैठक में शहर की मुख्य सड़कों के अलावा 100 से अधिक गली-मोहल्लों की सड़कों का नामकरण किया गया है। इसका अनुमोदन प्रस्ताव भी साधारण सभा में पेश किया जाएगा। बैठक के दौरान 21 करोड़ से बन रही नाला नंबर की भूमिगत सड़क एवं सीवेज कार्य में तेजी लाने के निर्देश आयुक्त को दिए गए। एमअाई की बैठक में एजेंडा में शामिल 26 बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में चर्चा करते मेयर व पार्षद।
खबरें और भी हैं...