नागाजी क्लब ने किया बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान
मीरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, नागाजी क्लब के द्वारा बुर्जुग महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिथिलेश गुप्ता, रेशम देवी गुप्ता, विमलेश गुप्ता, शीलावती गुप्ता को शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं कार्यक्रम में हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि वृद्ध महिलाओं और पुरुषों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही हम सभी आगे बढ़ते हैं। उनके आशीर्वाद से हम सभी अपनी पहचान क्षेत्र व समाज में बनाते हैं। बुजुर्ग माता-पिता की सेवा हम सभी को करनी चाहिए। अवसर पर उमाशंकर गुप्ता, अजीत गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, अन्नू गुप्ता, मंजू गुप्ता, रुचि गुप्ता, शानू गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, लता गुप्ता ब्रजवाला गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, संगीता गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बुर्जुगों का सम्मान करतीं महिला वर्ग।