पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Nanny Could Not Start Intercity Bus Service For Sheopur Bhind Gwalior And Agra Even After One And Half Year

ननि डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं करा सका श्योपुर, भिंड, ग्वालियर व आगरा के लिए इंटरसिटी बस सेवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुबंध के मुताबिक, निगम को इंट्रासिटी बसों के बाद 12 इंटरसिटी बसों का संचालन मुरैना से चार रूटों पर शुरू कराना था

मुरैना से श्योपुर, ग्वालियर व भिंड के लिए निर्वाद्ध वातानुकूलित 11 बसों का संचालन नगर निगम अनुबंध के डेढ साल बाद भी शुरू नहीं कर सका है। जबकि पड़ौसी जिला ग्वालियर में सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा की इंटरसिटी बसों का संचालन दूरस्थ रूटों पर कराया जा रहा है। यात्रा सुविधा नहीं मिलने से शहर के लाेगों को प्राइवेट बसों में अधिक किराया देकर गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है।

सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए नगर निगम ने अक्टूबर 2018 में सिंह ट्रेवल्स से 13 बसों के संचालन का अनुबंध किया था। जिसमें चार बसों का संचालन इंट्रासिटी बस सेवा के रूप में शहर में 5 किमी दूरी के दो रूटों पर किया जाना था। अनुबंध के पालन में बस कंपनी ने दो बसों का संचालन डेढ़ साल पहले किया था लेकिन उन बसों के लिए नगर निगम, परिवहन विभाग से परमिट जारी नहीं करा सका। एक साल तक बसों को खड़ा रखने के बाद सिंह ट्रेवल्स ने दोनों बसों का संचालन खुद परमिट लेकर किया है। लेकिन उसके बाद दो इंट्रासिटी व 9 इंटरसिटी बसों का संचालन मुरैना से श्योपुर, मुरैना से भिंड व मुरैना से ग्वालियर रूटों पर अब तक नहीं किया जा सका। क्योंकि नौ वातानुकूलित बस बनवाने में मोटर मालिक सवा करोड़ रुपए से अधिक पैसा खर्च करता और उन बसों के संचालन के लिए निगम, परिवहन विभाग से परमिट नहीं दिला पाता तो अनुबंध करने वाली कंपनी बड़े घाटे में जा पहुंचती।

ग्वालियर में इंटरसिटी बसों का संचालन सफल

40 किमी दूर स्थित ग्वालियर में नगर निगम ने सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के तहत कई रूटों पर इंटरसिटी बसों का संचालन शुरू किया है जिससे यात्रियों को वातानुकूलित बसों में बैठकर गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिल रही है। लेकिन मुरैना के निगमायुक्त इस मामले में काम को गति प्रदान करने में बैकफुट पर हैं। यही कारण है कि पुराने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए लाखों रुपए से बनाए गए टीनशेड व सुलभ कॉम्पलेक्स का उपयाेग एक साल से नहीं हो पा रहा है।

पुराने राेडवेज बस स्टैंड में सिटी बस सेवा के लिए ननि द्वारा बनवाया टीनशेड।
खबरें और भी हैं...