पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेरिया गांव तक जाने के लिए नहीं रास्ता, ग्रामीण परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोड बनाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से की मांग लेकिन कोई सुनवाई नहीं

पोरसा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदपुरा के मजरा खेरिया पुरा के ग्रामीण रोड बनाने के लिए करीब 10 साल से मांग कर रहे हैं, लेकिन रोड बनाने को लेकर न तो स्थानीय प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं हैं। वहीं बारिश होते ही कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि खेरिया पुरा की कच्ची रोड पर मुरम डालने के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन अभी तक पंचायत के द्वारा कार्य शुरू नहीं कराया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रोड का पक्का बनाने के लिए 10 साल से मांग कर रहे हैं, इसके बावजूद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके लिए समस्त ग्राम वासियों ने कईबार जनपद व सरपंच को आवेदन भी दिया गया। लेकिन सड़क राजनीति की भेंट चढ़ गई है। वहीं राजनीति के लोगों को आम जनता की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। वहीं रोड बनाने के लिए बादशाह सिंह तोमर, रघुराज सिंह तोमर, रंजीत सिंह तोमर, आशीष सिंह तोमर, प्रमोद सिंह, लालू तोमर, अजय भदौरिया, धीरज सिंह, संजय तोमर ने मांग की है।

बारिश के बाद कच्चा रास्ता हुआ दलदल में तब्दील।
खबरें और भी हैं...