पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Organization If The Problems Of The Teachers Are Not Solved Then The Mp Teachers Association Will Hit The Streets

संगठन... शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मप्र शिक्षक संघ सड़कों पर उतरेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना | मप्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एडीएम एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एसके मिश्रा से मुलाकात कर लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह सिकरवार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा शिक्षकों के प्रकरणों को रोक कर रखा जाता है। ऐसे में शिक्षकों को डीईओ कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। लंबित प्रकरणों का समाधान निश्चित समय सीमा में किया जाए। मप्र शिक्षक संघ ने कई बार ज्ञापन सौंपकर प्रकरणों के निराकरण की मांग की है पर डीईओ कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई है। निराकरण में देरी पर मप्र शिक्षक संघ सड़कों पर उतरेगा। ज्ञापन में बताया गया कि 400 शिक्षकों को 2 महीने से वेतन नही मिला है। इस संबंध में डीईओ श्री शर्मा को ज्ञापन देकर जल्द भुगतान की मांग रखी थी। पर कोई कार्रवाई नही हुई। ज्ञापन देने वालों में श्यामवीर राठौर, विमलेश यादव, उमेश पाठक, रामअवतार सिकरवार, रामबरन सिकरवार, रघुराज परमार, देवेंद्र सिकरवार, धर्म सिंह पोरसा, बिहारी सिंह, नीतू सिकरवार, वाहिद हुसैन, डॉ हरेन्द्र तोमर, रामसेवक शर्मा कई शिक्षक अध्यापक मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...