- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Panchami39s Decay Today Sheetla Saptami Will Be Considered
पंचमी का क्षय, आज मनेगी शीतला सप्तमी
मुरैना| शीतला सप्तमी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। जबकि पंचांगों के अनुसार पंचमी का क्षय होने से पंचमी 13 मार्च को रही। हालांकि इस दिन किसी ने रंग-गुलाल नहीं खेला। वहीं 14 मार्च से सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर भी एक माह के लिए रोक लग गई। ऐसे में सूर्य का कुंभ राशि छोड़कर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने के कारण होगा। सामान्यत: पंचांग दो सिद्धांत पर आधारित हाेते हैं। एक सूक्ष्म पद्धति और दूसरा गृह लाघव पद्धति। वर्तमान में 95 प्रतिशत पंचांग सूक्ष्म पद्धति पर आधारित है। जिसे तकनीकी रूप से जांचा जा सकता है। शेष 5 प्रतिशत प्राचीन पंचांग ऐसे हैं जो गृह लाघव पद्धति पर आधारित है। जो अनुमानित (लगभग) के सिद्धांत पर आधारित है। सूक्ष्म पद्धति पर आधारित गणना के अनुसार शीतला सप्तमी रविवार को मान्य होगी। सप्तमी रविवार अलसुबह 4.24 बजे प्रारंभ होगी, जो सोमवार की रात्रि 3.18 बजे तक रहेगी।