पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kailaras News Mp News Passenger Leakage Due To Pipeline Leakage Ms Road Watering

पाइप लाइन लीकेज, एमएस रोड पानी भरने से राहगीर परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद कैलारस की लापरवाही के कारण एमएस रोड पर कई जगह पानी का रिसाव हो रहा है, परंतु इस रिसाव को बंद करने के लिए नगरपालिका द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है, जिससे पानी का बहाव तो होने से एमएस रोड पर 1 वर्ष पूर्व बनाई गई सीसी रोड को भी नुकसान हो रहा है। बताया जाता है कि एमएस रोड पर पूर्व में डाली गई पाइप लाइन खराब हो गई थी, उसके बाद अभी 6 माह पूर्व नगर परिषद कैलारस द्वारा नवीन पाइप लाइन डाली गई है एवं उसमें बोर से कनेक्शन भी कर पानी सप्लाई शुरू कर दिया गया है। परंतु पुरानी पाइप लाइन से नगर परिषद द्वारा बोर से कनेक्शन न हटाने के कारण उसमें पानी का प्रवाह जा रहा है, जिससे पाइपलाइन जगह-जगह टूटी होने के कारण यह बहाव सड़क के बीचों बीच होकर निकल कर वह रहा है, जिससे सड़क दलदल बनेगी तथा पानी का भी नुकसान हो रहा है। इस और नगर परिषद को लोगों ने कई बार अवगत कराया है, परंतु नगर परिषद द्वारा मात्र खानापूर्ति कर कर दी गई है। पानी का बहाव अभी भी निरंतर जारी है। एमएस रोड के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पानी के बहाव को जल्द से जल्द बंद कराया जाए।

एमएस रोड पर कई जगह पानी का हो रहा है रिसाव।
खबरें और भी हैं...