पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sabalgarh News Mp News Passengers Sitting Over Capacity In Dagmar Vehicle May Have An Accident

डग्गामार वाहन में क्षमता से अधिक बैठ रहे यात्री, हाे सकता है हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लापरवाही: डग्गामार वाहन की छत एवं लटककर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे लोग

नगर के नए बस स्टैंड से टेंटरा, अटार एवं बनवारा रोड पर डग्गामार वाहन चालक छत, बोनट व पीछे पैरदान पर 40 से 50 सवारियां को बिठाकर यात्रा करा रहे हैं, इसकी जानकारी पुलिस को है, इसके बाद भी डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की जीप, टैक्सी एवं ई-रिक्शा पर निर्धारित संख्या से तीन से चार गुना तक अधिक सवारियों बिठाई जा रही हैं।

बता दें कि नगर से रोजाना आधा सैकड़ा से अधिक डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। साथ ही वाहनों में तादात से अधिक सवारियां बिठाई जा रही हैं। इतना ही नहीं वाहन चालक वाहनों के बोनट एवं पैरदान पर सवारियों को लटकाकर यात्रा करा रहे हैं। जिससे कभी भी घटना घटित हो सकती है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि अटार व टेंटरा मार्ग के कई गांव ऐसे हैं। जहां पर आवागमन के साधन पर्याप्त नहीं होने से डग्गामार वाहन से यात्रा करने को ग्रामीण मजबूर हैं। इसी तरह के गांव कैमारी, रहूंगाव, डिगवार, जवरोल, पचेर, पिपरघान, जाटोली रोड पर साधन नहीं हैं।

इस संबंध में सबलगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र गोविल ने बताया कि कई गांव में आवागमन के साधन न होने के कारण ग्रामीणों के आने- जाने का साधन नहीं है। ओवरलोड सवारियां भरने के लिए इन्हें कई बार रोका गया है। लेकिन लोग मानते नहीं हैं। इनके खिलाफ स्वंय ही एक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्षमता से अधिक लोगों को लटका कर यात्रा कराते डग्गामार वाहन चालक।
खबरें और भी हैं...