- Hindi News
- National
- Sabalgarh News Mp News Payment Stopped Contractor Stopped Construction Work At Bus Stand 2 Months Passed Passenger Upset
भुगतान अटका तो ठेकेदार ने रोका बस स्टैंड पर निर्माण कार्य, 2 माह बीते, यात्री परेशान
करीब 84 लाख की लागत से निर्मित होने जा रहे नवीन बस स्टैंड का सीमेंट का फर्श एवं नाली निर्माण कार्य का ठेका पर किया जा रहा था, जिसका भुगतान नहीं होने से 2 माह से कार्य बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण बस संचालक एवं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। नवीन बस स्टैंड से एक सैकड़ा से अधिक बसें गुजरती हैं, अधूरे निर्माण से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
नगर के मध्य सन 1998 में नगर पालिका द्वारा घोषित नवीन बस स्टैंड का निर्माण कार्य तभी से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। जिसको करीब 21 वर्ष का समय होने जा रहा है। नगर पालिका ने करीब 84 लाख की लागत से नवीन बस स्टैंड के पास एवं नाली निर्माण का ठेका उमेश सिंह रावत को दिया था, जिसके द्वारा बस स्टैंड की पिछली साइड में नाली एवं सीसी निर्माण का कार्य कर दिया गया है। भुगतान नहीं होने से 2 माह से कार्य बंद पड़ा हुआ है। इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए प्रशासक अंकिता धाकरे एसडीएम ने कार्य का तकनीकी विभाग ग्वालियर एवं उपयंत्री के साथ निरीक्षण किया था, जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। क्योंकि इस कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके कारण हजारों की संख्या में आने जाने वाले यात्रियों को कीचड़ में निकलने से कपड़े गंदे हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को महिलाओं के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लेकिन नगर प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है।
बस स्टैंड पर पीने के पानी व प्रकाश की नहीं व्यवस्था
यात्रियों को गर्मी का मौसम होने के कारण पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से बाजार से बोतल खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। बसों से उतरने के बाद यात्रियों को दूसरी जगह बस से जाने के लिए धूप में खड़ा रहना पड़ता है। प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से बस स्टैंड परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे कई बार लूटपाट की घटना भी घटित हो चुकी हैं, जिसके कारण यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बस स्टैंड में भरा पानी।
बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा
प्रबल प्रताप सिंह जादौन, नागरिक
बजट न होने से भुगतान अटका
महेंद्र कुमार गर्ग, प्रभारी सीएमओ सबलगढ़, जिला मुरैना