- Hindi News
- National
- Porsa News Mp News People Forget About Religion And Saints Work For It Ram Kishore
लोग धर्म को न भूलें इसके लिए संत कार्य करते हैं: राम किशोर
गिरिराज मंदिर पर संत महामंडलेश्वर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
देश में महामंडलेश्वर, महंत, संत, शिरोमणि एवं बाबा हर आम आदमी को धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए ही कार्य करते हैं, आज लोग धर्म को भूल रहे हैं, इसलिए हम लोगों को धर्म में लाने के प्रयास कर रहे हैं। यह बात महंत राम किशोर दास शास्त्री ने कही।
शुक्रवार काे गिरिराज मंदिर पर के देवेश कुमार गांगिल एवं सुधीर कुमार गांगिल द्वारा संत महामंडलेश्वर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महामंडलेश्वर महंत राम लखन दास, महंत नारायण दास, महंत राम किशोर दास शास्त्री, महंत भरत दास, संत सियाराम दास बाबा, संत रामदास श्रोत्री, महेश पचौरी, बाबा राम सागर शर्मा, नीरज पचौरी, राम विनोद शुक्ला, आनंद तिवारी, रामसेवक शर्मा, चेतराम शुक्ला, कृष्णा तिवारी आदि का शाल श्रीफल माला आदि से सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह की व्यवस्थाएं देवेश कुमार गांगिल, राधा कृष्ण गुप्ता, सुधीर कुमार गांगिल, रणवीर सिंह तोमर, सुखराम दास, उर्मिला राजोरिया, रजनी तोमर, गीता देवी, मीरा वर्मा आदि के द्वारा देखी गईं। इस अवसर पर संत, महंत, महामंडलेश्वर ने धर्म कायम रहे, इसके बारे में अपने-अपने विचार प्रकट किए।