- Hindi News
- National
- Morena News Mp News People From Attar Babri Madanpura Gadhapura Villages Go 30 Km Away To Write A Report At The Police Station
थाने में रिपोर्ट लिखाने 30 किमी दूर दो बस बदलकर जाते हैं अटार, बाबड़ी, मदनपुरा, गधापुरा गांव के लोग
पुलिस सहायता तत्परता से मिले इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाने और चौकियों की स्थापना की जाती है, लेकिन इनकी स्थापना के दौरान इनकी भौगोलिक सीमाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसा ही मामला टेंटरा थाने का है। जहां की सीमा विसंगति की वजह से ग्रामीणों को घटना होने पर 30 किमी दूर जाना पड़ता है। इस 30 किमी के दायरे को भी पार करने के लिए उन्हें दो बस बदलकर पहुंचना पड़ता है। इसके बावजूद इस सीमा की विसंगति को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम कभी नहीं उठाए जा सके।
उल्लेखनीय है कि टेंटरा थाना क्षेत्र की सीमाएं चंबल से सटे अटार, बाबड़ी, मदनपुरा, गधापुरा सहित दर्जनों गांव तक लगती है। लेकिन इनकी भौगोलिक स्थिति को देखा जाए तो अटार व अन्य गांव टेंटरा से 30 किमी दूर हैं। जिनके बीच में सबलगढ़ नगर पड़ता है। दोनों ही क्षेत्र विपरीत दिशाओं में हैं। इन ग्रामीण इलाकों में अगर कोई वारदात होती है, तो इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीण पहले बस से सबलगढ़ पहुंचते हैं। इसके बाद दूसरी बस बदलनी पड़ती है। सबलगढ़ से दूसरी बस बदलकर टेंटरा पहुंचते हैं। तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज हो पाती है। वहीं ऐसे में पुलिस सहायता की जरूरत हो तो यहां पुलिस को भी पहुंचने में एक से दो घंटे का समय लग जाता है। खासबात यह है कि सबलगढ़ से अटार व अन्य गांवों की दूरी महज 10 से 12 किमी ही दूर है। इसके बावजूद यह क्षेत्र सबलगढ़ में होकर टेंटरा थाने की सीमा में आता है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। ग्राम कैमारा कला में एक रात में 3 चोरियां हुई, जिसमें दिनेश उपाध्याय, रामनिवास रावत, शिवजी रावत के यहां से लगभग कीमती सामान और नगदी चोर समेट ले गए। शिवचरण केवट के घर से बाइक चोरी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि टेंटरा थाने की सीमा अधिक होने के चलते पुलिस अधिक समय अटार घाट रेत उत्खनन पर ध्यान देती है। यहां पुलिस का गश्त नहीं होता है।
आने-जाने में लोगों को लगता है डर
सबलगढ़ से 13 किलोमीटर दूर राजस्थान बॉर्डर पर स्थित अटार घाट बीहड़ों में स्थित है, यहां पर चुनाव के समय पुलिस चौकी बनाई जाती है, लेकिन चुनाव के बाद हटा दी जाती है। शराब, गांजा आदि की तस्करी करने वाले लोग बेखौफ बिना रोक-टोक के यहां से मध्य प्रदेश में प्रवेश करते हैं। अटार के आसपास में लगा हुआ क्षेत्र मडराल, अटार, वावडी के लोगो का आना जाना देर रात लगा रहता है। लोगों को भय रहता है, लगातार बड़ी घटना होने की आशंका रहती है।
सीमाएं तय की जानी चाहिए
बैजनाथ कुशवाहा, विधायक सबलगढ़
हम इसके लिए प्रस्ताव भेजेंगे
आसित यादव, एसपी, मुरैना
अटार घाट जहां नई चौकी स्थापित करने के मांग की जा रही है।