पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Porsa News Mp News Pinnaht Road Construction Could Not Be Completed Even In Seven Years Rajana Continues Traffic Jam

सात साल में भी नहीं हो सका पिनाहट रोड का निर्माण कार्य पूरा, राेजाना हाे रहा ट्रैफिक जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को सौंपा था ज्ञापन

पिनाहट उसैथ घाट रोड का निर्माण लगभग 7 वर्षों में भी पूरा नहीं हो सका है, निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए कुछ समय पूर्व अंबाह विधायक कमलेश जाटव ने सड़क के अधूरे निर्माण के लिए भोपाल में विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। लेकिन उसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हुआ है। वहीं निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ रोड पर रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सड़क का कोई भी धनी धोरी नहीं है, जिससे यह सड़क दिनों दिन बदहाल होती जा रही है।

बता दें कि मप्र विकास निगम के अधिकारी इस रोड का निर्माण इंदौर की सीएनएन कंपनी के जरिए करा रहे हैं। यह कंपनी लगभग 2 वर्ष पूर्व कार्य अधूरा छोड़कर चली गई। एस्टीमेट के अनुसार इस मार्ग की लंबाई 33 किलोमीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर है। जिस पर तकरीबन 35 करोड़ की लागत व्यय की जानी थी। वर्तमान में पोरसा चौराहा से लेकर उसैथ घाट रोड तक लगभग एक किलोमीटर के हिस्से में ना तो आज तक डिवाइडर का निर्माण हुआ है ना ही दोनों तरफ सड़क का निर्माण हुआ है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासबात यह है कि क्षेत्रीय विधायक कमलेश जाटव ने रोड के कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया।

जगह-जगह गड्ढे से उड़ती है धूल

सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से व जलभराव के कारण सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे यहां खड़े होने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि यहां से उसैद घाट, बटेश्वर, राजाखेड़ा और आगरा बाह सहित अनेक जगह के लिए यात्री जाते हैं। ऐसे में यहां पर हर समय यात्रियों का आवागमन रहता है। लेकिन सड़क पर जलभराव होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ साथ डिवाइडर के बीच में बिजली पोलो को शिफ्ट होने था, लेकिन सड़क का निर्माण न होने के कारण यह भी अपने स्थान पर खड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।

हर समय रहता है ट्रैफिक जाम

पोरसा चौराहा के जिस इलाके में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। वहां गहरे गड्ढे होने के कारण पल-पल पर वाहन फिसलते रहते हैं। जिसके चलते यहां जाम लग जाता है और आवागमन प्रभावित होता है। वहीं इधर से निकलने वाले यात्रियों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को भी इस जाम के चलते घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि यह नगर का मुख्य चौराहा हैं। जहां पर चिकित्सकों के अलावा अन्य दुकानें और प्रतिष्ठान हैं। जिन पर खरीदारी के लिए सैकड़ो लोग आते हैं। इसके साथ ही इस चौराहा से होकर हजारों लोग अपने कार्य स्थल पर कार्य के लिए जाते हैं, उन्हें भी जाम के चलते परेशान होना पड़ता है।

मुख्य रोड पर भी परेशानी

सड़क निर्माण के दौरान संबंधित कंपनी ने उस रोड के बीच-बीच में अनेक स्थानों पर सड़क को अधूरा छोड़ दिया है। खास तौर पर जिन स्थानों पर पुलिया बननी थी उन स्थानों पर पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके चलते इन स्थानों पर गिट्टी आदि होने के कारण वाहन पंचर हो रहे हैं। वहीं इसके अगल-बगल की सड़क भी बदहाल हो रही हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक कमलेश जाटव ने बताया कि उसैथ पिनाहट रोड का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य होली त्योहार के बाद शुरू होगा। इस संबंध में अधिकारियों से बात हो चुकी है।

7 साल से निर्माण की चाह में पोरसा उसैद मार्ग का एक किलोमीटर का हिस्सा।
खबरें और भी हैं...