- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Plantation Faith Family Planted Saplings In Mukti Dham
पौधरोपण... आस्था परिवार ने मुक्ति धाम में श्रमदान कर पौधे रोपे
मुरैना|कमिश्नर रेनू तिवारी के नेतृत्व में आस्था परिवार से जुड़ी समाजसेवी महिलाएं ने जौरी गांव स्थिति मुक्तिधाम पहुंची। जहां उन्होंने श्रमदान कर मुक्तिधाम में पसरी गंदगी साफ की तथा खरपतवार को नष्ट किया। इसके बाद महिलाओं ने मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न प्रजाति के 10 पौधे रोपे। कार्यक्रम के अंत में कमिश्नर रेनु तिवारी को मोरपंख के पौधे भेंट किए। पाैधराेपण करने वाली महिलाओं में हेमा अग्रवाल, मीनू गर्ग, आभा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, ललिता मंगल, सविता गौतम, उन्नति मंगल आदि प्रमुख रूप से शामिल थीं।