पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Private Employees Will Get The Benefit Of Nomination Scheme Up To 31

प्राइवेट कर्मचारियों को नामांकन योजना का लाभ 31 तक मिलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

165 संस्थानों के कर्मचारियों को मिलेगा भविष्य निधि का लाभ

प्राइवेट संस्थानों में नौकरी कर रहे कर्मचारी भविष्य निधि जमा योजना में 31 मार्च तक नामांकन करा सकते हैं। योजना में पंजीकृत कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद जमा प्रोवीडेंट फंड का लाभ मिलेगा। इसके लिए कर्मचारी व नियोक्ता फंड कमिश्नर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

संभाग के 165 संस्थानों के जो 4800 लोग भविष्य निधि कवरेज में आए हैं, वे स्कूल, कॉलेज, निजी अस्पताल, बड़े व छोटे उद्योगों सहित ट्रांसपोर्टेशन के व्यवसाय से संबद्ध हैं। इनको संस्थान के नियोक्ता वेतन तो देते थे लेकिन उनके वेतन से प्रोविडेंट फंड की 12 फीसदी राशि काटकर उसे कर्मचारियों के पीएफ एकाउंट में जमा नहीं करते थे। अब नियोक्ताओं को भी अपने स्तर से 13 फीसदी राशि मिलाकर कुल 25 फीसदी पीएफ कटौत्रा भविष्य निधि के खातों में जमा करना पड़ रहा है। यह लाभ मुरैना, भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, डबरा, दतिया, गुना, शिवपुरी व अशोक नगर के श्रमिक-कर्मचारी व शिक्षकों को मिल रहा है। इसके अलावा भविष्य निधि के कवरेज से वंचित कर्मचारी योजना का लाभ पाने के लिए 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। फंड कमिश्नर के अनुसार, संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का पीएफ जमा हो रहा है, उन्हें 58 साल की आयु के बाद वेतन के अनुपात में पेंशन स्वीकृत हो जाती है।

खबरें और भी हैं...