- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Program Taught Children To Make Household Furnishings From Non Use Items
कार्यक्रम... बच्चों को सिखाया अनुपयोगी वस्तुओं से घरेलू साज-सज्जा का सामान बनाना
मुरैना | जैन मिलन महिला राजुल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 1 से 15 मार्च स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट के तहत छात्रों को घरों में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी और आकर्षक सामान बनाना सिखाया गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्रों को प्रशिक्षण देने वाली समाजसेवी महिलाओं जैन मिलन महिला राजुल की संरक्षक शिल्पी जैन, अध्यक्ष सीमा जैन, रेनू जैन, आशिमा जैन, निलिमा जैन आदि प्रमुख रूप में शामिल थीं। कार्यक्रम में अंत में आश्रम के अधीक्षक नामदेव ने समाजसेवी महिलाओं को आभार व्यक्त किया।