पुण्यतिथि... अनुयायियों ने कक्का को किया याद, दी श्रद्धांजलि
मुरैना| भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मप्र शासन के पूर्व संसदीय सचिव जहार सिंह शर्मा की पुण्यतिथि मनाई। यह आयोजन गणेशपुरा स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष किया। कार्यक्रम के प्रारंभ ने सभी भाजपाईयों ने कक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने कक्का के जीवन व कार्यशैली पर प्रकाश डाला। कक्का को श्रंद्धाजलि देने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुशीलाल, पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सिकरवार, बृजकिशोर डंडोतिया आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।