पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Recruitment Of Secondary Teachers Documents To Be Uploaded On The Portal Till 25

माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती, 25 तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे दस्तावेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए काउंसलिंग पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 मार्च तक प्रोविजनल और प्रतीक्षा सूची में चयनित हुए उम्मीदवारों को पोर्टल पर सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षक के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। उम्मीदवारों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में विषयवार पदों का बंटवारा करने में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं किया गया। इसके कारण 5670 पदों में से विज्ञान विषय में 50 पद ही तय किए गए हैं। इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में कहा है कि पदों का बंटवारा नियमानुसार किया गया है। गणित विषय वाले उम्मीदवार विज्ञान पढ़ा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...