पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Respect For Women Recognizes Their Work And Brings Change Sp Singh

महिलाओं का सम्मान उनके काम को मान्यता दिलाता है और लाता है बदलाव: एसपी सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया

सामाजिक कार्य कर रहीं महिलाओं का सम्मान करने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि उनके काम को मान्यता मिलती है। इसलिए समय समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। यह बात रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक एसपी सिंह कह रहे थे।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और और स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। इस बार कृषि विज्ञान केंद्र में महिला दिवस का आयोजन पोषण और स्वास्थ्य विषय पर किया गया। सिंह ने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को अच्छे खान-पान के साथ ही संतुलित भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है। संतुलित भोजन में महिलाओं को दूध और दूध से बने हुए उत्पादों का नियमित सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का इस्तेमाल करना चाहिए।

वहीं जेसीआई जाग्रति के पदाधिकारी एवं इससे जुड़ी महिला सदस्य रविवार को जिला अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने मेटरनिटी विभाग में ड्यूटी कर रहीं स्टाफ नर्सों पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जेसीआई की अध्यक्ष कंचन सिंह ने कहा कि नर्सें विषम परिस्थिति में न केवल अस्पताल के मरीजों की देखभाल करतीं हैं, बल्कि उनके इलाज के प्रति गंभीर रहती हैं। इसलिए जेसीआई जाग्रति ने अस्पताल में पदस्थ नर्सों का सम्मान करने का निर्णय लिया। इस दौरान अस्पताल की नर्सों को टॉबल व मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. ऋतु राठी, जेसीआई की फाउन्डर प्रेसिडेंट भावना जैन, नीता बांदिल, भारती मोदी, डॉ. नीरज गुप्ता, मधु सिंहल, श्वेता अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, नीतू भोला, सुमन भदौरिया, राखी मावई, निधि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

महिलाअाें का सम्मान करते प्रधाान वैज्ञानिक।
खबरें और भी हैं...