पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Sanitizer Mask Shortage In Market Check Medical Stores Collector

बाजार में सेनिटाइजर-मास्क की कमीं, मेडिकल स्टोर्स की करें जांच: कलेक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की आमद के बाद जिलेभर में मास्क व सेनिटाइजर की किल्लत की जानकारी सामने आ रही है। इसलिए जिलेभर के एसडीएम एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई करें। इसका मकसद यह तय करना है कि पैरासीटामोल जैसी दवाएं ब्लैक करने के मकसद से स्टोर करके तो नहीं रखी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक एक व्यक्ति को एक बार में एक-एक मास्क व सेनिटाइजर ही बेचें। गौरतलब है कि बाजार में सर्जिकल मास्क व सेनिटाइजर की किल्लत को लेकर दैनिक भास्कर ने 8 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसलिए कलेक्टर ने यह निर्देश जारी किए हैं।

खबरें और भी हैं...