पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Sewer Project Maintenance Made By Light Quality After Digging Roads Heavy Vehicles Are Getting Stuck In The Days To Come

सीवर प्रोजेक्ट: सड़कें खोदने के बाद हल्की गुणवत्ता से कराया मेंटेनेंस, आए दिन फंस रहे है भारी वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना टॉकीज तिराहे पर सतना सीमेंट भरकर लाया ट्रक पलटने से बचा

135 करोड़ का सीवेज प्रोजेक्ट के काम की गुणवत्ता शहर के लोगों के लिए हादसों का सबब बन रही है। सीवर लाइन खोदने के बाद सड़क को दुरुस्त करने का काम हल्के स्तर का कराया जा रहा है। इस कारण प्रमुख बाजारों में भारी वाहन सड़क में धंसकर फंस रहे हैं। एक साल में छह से अधिक हादसे सामने आए हैं। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।

सतना से आया ट्रक रात 12 बजे पलटने से बचा

ट्रक ड्राइवर कमरुद्दीन ने बताया कि वह रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 12.30 बजे सतना से सीमेंट के कट्टे भरकर मुरैना लाया था। जैसे ही ट्रक मुरैना टॉकीज तिराहा से गुजरा तो उसके पहिए धसंक गए तथा वाहन पलटने से बच गया। सोमवार को सुबह लेवर मंगाकर 10 बजे तक पहिया निकालने का काम कराया गया तब ट्रक मौके से हटा।

सीवेज खुदाई के बाद घटिया किया जा रहा सड़क मरम्मत का काम: इन दिनों गोपीनाथ की पुलिया से लेकर महादेव नाका तक सीवेज लाइन डालने एवं चैंबर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जहां यह काम पूरा होता जा रहा है वहां साथ ही साथ सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। लेकिन मरम्मत का कार्य इतना घटिया स्तर का हो रहा है कि इस मार्ग पर आए दिन वाहन फंस रहे हैं तथा आमजन का आवागमन बाधित हो रहा है। इसी प्रकार एमएस रोड, पीपल वाली माता, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी सड़क मरम्मत का कार्य घटिया स्तर का कराया गया है।

साइट से गैरहाजिर रहते हैं इंजीनियर

सड़कों पर वाहन फंसने की घटनाएं अधिक होने पर दो माह पूर्व मेयर इन काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीवेज खुदाई व चैंबर निर्माण के दौरान इंजीनियर साइट पर मौजूद रहेंगे। इसके लिए नगर निगम के 12 इंजीनियरों का क्षेत्र भी बांटा गया। लेकिन इंजीनियर साइट पर नहीं रहने से ठेकेदार के कर्मचारी खुदाई के बाद मनमाने तरीके से सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।

संकेतक व रेड रिबन भी नहीं लगाते

वर्तमान के जिन क्षेत्रों में सीवेज कार्य चल रहा है सीवेज कंपनी के ठेकेदार वहां संकेतक बोर्ड तो छोड़िए रेड रिबिन तक नहीं लगाए गए हैं। जानकारी के अभाव में वाहन रिपेयर की गई सड़क से गुजरते समय फंस रहे हैं। एक हफ्ता पहले पुराना बस स्टेंड पुलिया पर ईंटों से लदी ट्रॉली फंस गई थी। वहीं इससे पूर्व सीताराम पतिराम धर्मशाला के सामने ट्रक पलटा था। दो माह पूर्व पोस्टमार्टम ग्रह के पास खाद से भरा ट्रक सड़क पर फंस गया था तथा सरकारी क्वार्टरों की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई थी।

तीन चार दिन बाद फिर से कराएंगे सड़कों की मरम्मत

लिंबा राबरी, प्रोजेक्ट मैनेजर सीवेज कंपनी

मुरैना टॉकीज तिराहे पर सड़क पर फंसा ट्रक।
खबरें और भी हैं...