समाज... विद्याराम प्रजापति समाज के प्रदेशाध्यक्ष बने
जौरा | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए प्रजापति समाज के अखिल भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्षों का निर्वाचन हुआ। इसमें रोहताश प्रजापति को समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौरा के विद्याराम प्रजापति को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विद्याराम के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर समाजबंधुओं ने उन्हें बधाई दी। वहीं मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष ने समूचे प्रजापति समाज के सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। वहीं विद्याराम के जौरा आगमन पर हरज्ञान प्रजापति, लाखन प्रजापति, महेश प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, डीके प्रजापति, गजाधर प्रजापति, राम अख्तियार प्रजापति आदि ने भावभीना स्वागत किया।