पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Solved The Paper In An Hour And A Half When Questioned The Student Turned Out To Be A Fake Candidate

सवा घंटे में पेपर सॉल्व किया, शक होने पर पूछताछ की तो फर्जी परीक्षार्थी निकला छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शा. कन्या उमावि गढ़ी जौरा में हाईस्कूल निवास के छात्र की जगह पेपर दे रहा था आरोपी

हाईस्कूल के गणित विषय के पेपर में जौरा स्थित शासकीय कन्या उमावि गढ़ी में एक छात्र सवा घंटे में ही गणित का पेपर सॉल्व करके जाने लगा। उड़नदस्ते में शामिल अफसरों ने जब उससे घर-परिवार व स्कूल रोल नंबर आदि के बारे में पूछताछ की तो वह सकपका गया। तब खुलासा हुआ कि वह किसी दूसरे छात्र की जगह फर्जी परीक्षार्थी बनकर पेपर दे रहा था। तत्काल फर्जी परीक्षार्थी को जौरा पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार शासकीय हाईस्कूल निमास से अजीत पुत्र श्रीनिवास रावत निवासी सिमरौदा ने हाईस्कूल का फॉर्म भरा था। निमास स्कूल का परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि गढ़ी जौरा में है। गुरुवार को सुबह सवा दस बजे हाईस्कूल गणित के पेपर में जब पहाड़गढ़ बीआरसी बृजेश शर्मा निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वहां एक छात्र अपना पेपर सॉल्व करके कॉपी जमा कर जाने लगा। शंका होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह सकपका गया। सख्ती बरतने पर उसने स्वीकार किया वह छात्र अजीत पुत्र श्रीनिवास रावत (रोल नंबर 101131605) की जगह फर्जी परीक्षार्थी बनकर पेपर दे रहा था। आरोपी छात्र को जौरा पुलिस के हवाले किया गया। वहीं गणित विषय का पेपर सुबह 9 बजे शुरू हुआ। लेकिन सुबह 8.20 बजे ही छात्र-छात्राओं व निजी स्कूल संचालकों के व्हाट्सएप पर गणित विषय का पेपर वायरल हो गया। हालांकि डीईओ का कहना है कि यह पेपर हमारे जिले का नहीं है।

मुरैना-अंबाह में 8 नकलची पकड़े, 1909 छात्र नहीं आए

हाईस्कूल गणित विषय के पेपर में गुरुवार को जिलेभर में आठ छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। इनमें मुरैना ब्लॉक में सात व अंबाह ब्लॉक में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं 33 हजार 305 परीक्षार्थियों में से 1909 छात्र अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक छात्र 860 मुरैना ब्लॉक में अनुपस्थित रहे। इसके अलावा अंबाह में 366, पोरसा में 260, जौरा में 126, कैलारस में 170, पहाडग़ढ़ में 32 व सबलगढ़ में 95 परीक्षार्थी पेपर देने ही नहीं आए।
खबरें और भी हैं...