पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Porsa News Mp News Statue Of Nagaji Maharaj Installed With Chanting At Birthplace

नागाजी महाराज की जन्मस्थली पर मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की मूर्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागाजी महाराज की जन्मस्थली ग्राम मटिया पुरा में उनकी प्रतिमा की स्थापना समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पोरसा के जनक तोमर धार के आराध्य नागाजी महाराज का जन्म ग्राम मटिया पुरा में हुआ था। यहां पर अभी से पूर्व एक चबूतरा था, जिस पर भक्त उनकी पूजा किया करते थे। संत दामोदर शरण दास, संत अवतार वन बाबा के प्रयासों से ग्रामीणों के सहयोग से पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा वेद मंत्रों से नागाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना कराई। इस कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर, मानसिंह तोमर, सुंदर सिंह तोमर, उदयवीर सिंह तोमर, जगदीश सिंह तोमर, उमेश सिंह तोमर, अजीत सिंह तोमर, सोनू सिंह तोमर, अन्नू कुशवाहा ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...