पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Stones Digging From Illegal Mines Tractor Numbers Are Not Mentioned

अवैध खदानों से खोद कर ला रहे पत्थर, ट्रैक्टरों पर नंबर अंकित नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाईवे किनारे संचालित हो रही पत्थरों की अवैध मंडी

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने नेशनल हाईवे किनारे पत्थरों की अवैध मंडी संचालित हो रही है। इतनी ही नहीं पत्थर ढोने में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर परिवहन विभाग द्वारा जारी किए नंबर तक अंकित नहीं है। ताकि कोई हादसा होने पर ट्रैक्टर व चालक की पहचान न हो सके।

हैरानी इस बात की है कि माइनिंग विभाग के अफसरों को इसकी खबर है, बावजूद इसके वे कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाते। यहां बता दें कि न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने नेशनल हाईवे किनारे सुबह से ही अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा होना शुरू हो जाता है। यह पत्थर जंगल में स्थित रिठौरा क्षेत्र की अवैध खदानों से लाए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे किनारे पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े रहने से सुबह के समय स्कूल वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है, वहीं हाईवे पर जाम लगने की स्थिति निर्मित हो जाती है। खास बात यह है कि जिला प्रशासन से लेकर माइनिंग विभाग के अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है, बावजूद इसके वे कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली।
खबरें और भी हैं...