पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News The Clouds Of Shadowy Colors Fly In The Air The Heart Also Becomes The Heart Of Dancing

छाए रंगों के बादल हवा में उड़े रे गुलाल, मन भी नाचे झूम के हृदय बना विशाल...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छाए रंगों के बादल हवा में उड़े रे गुलाल, मन भी नाचे झूम के हृदय बना विशाल। यह रचना सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में साहित्यकार भारती जैन ने पढ़ी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निधि गुप्ता ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन के बाद हुआ। इसके बाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निधि गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के आव्हान पर किया गया। इस दौरान होली के दिन कैमिकल के रंगों का इस्तेमाल न करने का निर्णय लिया गया तथा देशी कलर से होली खेलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बीच में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें भारती जैन दिव्यांशी ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई।

काव्य गोष्ठी के बाद होली के मल्हार भी गाए गए तथा सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव शोभा शिवहरे, शशि सक्सेना, रेखा शिवहरे, नजमा बेगम, सरोज राठौर, भारती राठौर, हेमा अग्रवाल, महिमा जैन, सोनी, सिद्दी अग्रवाल, सलमा बेगम, संजय गुप्ता, सुरेश दंडौतिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सभी ने ठंडाई का लुफ्त भी उठाया।

खबरें और भी हैं...