पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News The Dead Body Of A Youth Found In The Pond Has Been Identified

तालाब में मिले युवक के शव की हुई पहचान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोरसा| धर्म गढ़ रोड के पास तालाब में मिले युवक के शव की पहचान हुई है। शुक्रवार सुबह 11 बजे बड़े पुरा के रहने वाले कमल सिंह तोमर अपनी मोटरसाइकिल से धर्म गढ़ रोड के लिए जा रहे थे, तालाब के पास उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और तालाब में उन्हें एक उतारता हुआ शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना तत्काल पोरसा थाने को दी गई। पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह, सब इंस्पेक्टर पवन सिंह भदौरिया, मौर्य आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। युवक की पहचान उसके पिता केशव कुशवाह ने की और बताया कि यह मेरा लड़का सुरेश कुशवाहा है। सुरेश कुशवाहा की उम्र 35 वर्ष है यह मुरैना रोड पर सड़क निर्माण वाली फैक्ट्री में वेल्डिंग का कार्य करता था। होली के दिन में गांव आया हुआ था। सुरेश कुशवाह होली के दिन भी अधिक शराब पिए हुए था। होश में नहीं था और वह अगले दिन यहां से चला गया था। गांव के लोग भी बताते हैं कि सुरेश कुशवाह 1 दिन पहले अधिक शराब पिए हुए गांव के पास ही घूम रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब के नशे में तालाब में गिरने से उसकी मृत्यु हुई है, मृतक के चेहरे पर भी चोट निशान दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी हैं...