पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News The Organization Will Sell The Land Of Govind Goshala And Buy A New Place

संस्था... गोविंद गोशाला की जमीन बेचकर नई जगह खरीदी जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना | शहर में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित गोविंद गोशाला की जमीन को संचालन समिति बेचकर नई जगह पर जमीन खरीदेगी। यह निर्णय पुरानी गोशाला में जगह की कमी को देखते हुए लिया गया है। समिति के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि कुछ समय पहले कलेक्टर प्रियंका दास के सामने गोशाला के पदाधिकारियों ने समस्या रखी थी कि गोशाला में तकरीबन 500 से 700 गोवंश है। लेकिन यहां जगह सिर्फ पौने सात बीघा है जो बड़ोखर मौजे में स्थित है। ऐसे में यहां इतनी अधिक तादाद में गोवंश को रखना संभव नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर की अनुमति के बाद समिति सर्वे नंबर 810 एवं 812 पर स्थित पौने सात बीघा जमीन को बेचेगी। गोशाला की जमीन खरीदने के लिए इच्छुक प्रत्येक खरीदार 10-10 हजार की रसीद कटवाकर टेंडर फार्म गोशाला समिति अध्यक्ष तुलसीदास अग्रवाल के जेपी ज्वैलर्स पंचायती धर्मशाला स्थित कार्यालय में जमा करा सकता है। जमीन की इस खरीद-फरोख्त में गोशाला संचालन समिति में शामिल पदाधिकारी व सदस्य हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यहां बता दें कि वर्तमान में इस जमीन की कीमत सात करोड़ के लगभग है। जमीन बेचने के लिए मिलने वाली राशि से नई जगह अधिकतम जमीन खरीदकर गोशाला को उसमें शिफ्ट किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...