- Hindi News
- National
- Morena News Mp News There Will Be Pre Monsoon Maintenance Of Power Lines From April 1 To June 15
एक अप्रैल से 15 जून तक बिजली लाइनों का मानसून पूर्व मेंटेनेंस होगा
मानसून से पहले बिजली लाइनों का मेंटेनेंस एक अप्रैल से शुरू होगा, जो 15 जून तक चलेगा। चंबल संभाग के तीनों जिलों में यह मेंटेनेंस कार्य रोटेशन के तहत होगा ताकि बारिश के सीजन में होने वाले फॉल्ट, ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या कम हो सके। कंपनी ने कहा है कि प्लांट शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो, इस बात का भी ध्यान रखा जाए।
मेंटेनेंस कार्य की निगरानी के लिए संभाग स्तर पर नोडल अधिकारी और वृत्त स्तर पर माॅनीटरिंग अधिकारी (महाप्रबंधक) नियुक्त किए गए हैं।