पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Today Holi Will Burn In More Than 100 Places In The City

आज शहर में 100 से अधिक स्थानों पर जलेगी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर अपील कंडों की होली जलाएं लोग, ताकि पेड़ों को बचाया जा सके।

कोरोना वायरस के असर से शहर में चीनी सामान की आवक इस समय बंद है। इस हाल में भारत में निर्मित पिचकारियों का बाजार गर्म है तथा हर्बल रंग-गुलाल की डिमांड बढ़ गई। बाजार में भी हर्बल रंग-गुलाल की बिक्री बढ़ी है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी बाजार में 100 से अधिक दुकानों पर देशी पिचकारियां खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।

सदर बाजार, हनुमान चौराहा, पसारी मार्केंट में देशी पिचकारियों का बाजार सजा हुआ है। इन दुकानों पर 10 रुपए से लेकर 900 रुपए की देशी पिचकारियां बिक रहीं हैं। सबसे अधिक डिमांड पंप पिचकारी की है, जो 50 रुपए से लेकर 100 रुपए में मिल रही है। हनुमान चौराहे व इसके आसपास 50 से अधिक दुकानों पर पिचकारियों बेचने का कारोबार हो रहा है। इससे अधिक दुकानें बैरियर, बड़ोखर, महामाया मंदिर रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, नैनागढ़ रोड पर सजी हुई हैं।

इस बार होलिका दहन गजकेसरी योग में 9 मार्च को होगा। बताया गया है कि इस बार गोधूलि बेला में सूर्यास्त के बाद होलिका दहन किया जाएगा। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर होलियां सजकर तैयार हो चुकी हैं। भास्कर की अपील है कि इस बार लोग कंडों की होली जलाएं, ताकि पेड़ों को बचाया जा सके तथा पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

बाजार में पिचकारी खारीदते ग्राहक।


थोक विक्रेताओं ने किया 20 लाख रुपए का हर्बल रंग-गुलाल का स्टॉक

विक्रेता रमेश चंद ने बताया कि जिले भर में हर्बल रंग-गुलाल की 50 से अधिक थोक दुकानें हैं। जहां से शहर के अलावा ब्लॉक स्तर के बाजारों में हर्बल रंग- गुलाल सप्लाई किया जा रहा है। हर्बल रंग-गुलाल की डिमांड बढ़ने से वर्तमान में इन दुकानों पर 20 लाख रुपए का हर्बल रंग-गुलाल का स्टॉक है। जिनमें तुलसी, चंदन, मुर्गा, सिलेंडर रंग की सबसे अधिक डिमांड है। चीनी सामान की आवक बंद होने के कारण बाजार में केमिकल रंग भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
खबरें और भी हैं...