प्रशिक्षण... युवाओं को दिया मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण
मुरैना | खादी एवं ग्रामोद्योग संघ मुरैना द्वारा गंगापुर हनुमान के पास स्थित प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को पचास से अधिक ग्रामीण युवाओं को मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग दी। हनी मिशन के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में युवाओं को बताया कि वे कैसे फूलों वाली खेती के माध्यम से मधुमक्खी पालकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग संघ के प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह गुर्जर ने प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को बक्से में मधुमक्खी पालने से लेकर शहद निकालने व बाजार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। गुर्जर ने कहा कि मुरैना जिले में मधुमक्खी पालन की अपरा संभावनाएं हैं। इसलिए ग्रामीण युवा इसे अपनाकर अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं।