पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Under The Leadership Of Mercury The Country Will Make Economic Progress Splendor Will Also Increase

बुध के नेतृत्व में देश आर्थिक उन्नति करेगा, वैभव भी बढ़ेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार नव संवत्सर प्रमादी नाम का होगा। पंचांग भेद के अनुसार आनंद नाम का उल्लेख भी मिल रहा है। चूंकि नव संवत्सर बुधवार से शुरू हो रहा है। इसलिए इसके राजा बुध होगा। मंत्री चन्द्रमा होगा।बुध के प्रभाव से देश में धर्म व आध्यात्म की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा। धनधान्य, सुख सुविधा, कला संगीत की वृद्धि होगी।व्यापारियों खासतौर से महिलाओं के लिए आने वाला नव संवत्सर लाभदायी सिद्ध होगा।

ज्योतिर्विद पं.रमेश चौरसिया बताते है कि 25 मार्च से हिंदू पंचांग का नया साल नव संवत्सर शुरू होगा। इस दिन से संवत 2077 शुरू हो जाएगा। इसका नाम प्रमादी होगा। पंचांग भेद में किन्हीं पंचागों में आनंद नाम का उल्लेख भी मिल रहा है। मंत्री का चन्द्रमा रहेंगे।संवत्सर का स्थान वैश्य के घर होने से व्यापारिक तेजी देखने को मिलेगा। चंद्रमा मंत्री है। इसलिए देश का वैभव बढ़ेगा। चंद्रमा तेज गति से चलते है, इसलिए देश में कोई भी स्थिति स्थिर नहीं रहेगी। उतार चढ़ाव का माहौल बना रहेगा।

दूध व सफेद वस्तुओं का उत्पादन बढ़ेगा

दूध व सफेद वस्तुओं का उत्पादन इस साल में बढ़ेगा। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार नव संवत्सर के दिन ही माता दुर्गा नेे देवताओं के बीच कार्य विभाजन किया था। इसी दिन से देवताओं को प्रकृति के संचालन की शक्ति प्रदान की गई थी। इसीलिए हिंदू धर्म में इसे नए साल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई लोग पूजा अर्चना करते हैं और एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व परंपरा के अनुसार मनाया जाता है।

चैत्र नवरात्र से देवी मंदिरों पर होंगे धार्मिक आयोजन

चैत्र नवरात्र यानि 25 मार्च से देवी मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों के साथ जप, अनुष्ठान शुरू होगें। मंदिरों में इसकी तैयारियों शुरू हो जाएगी। शहर के महामाया भगवती मंदिर, बड़ोखर वाला काली माता मंदिर, नैनागढ़ रोड स्थित काली माता मंदिर, पुलिस लाइन वाली विंधवासिनी माता मंदिर, गणेशपुरा स्थित मंशापूर्ण माता मंदिर, ज्ञानेश्वरी माता मंदिर समेत बसैया माता मंदिर व बहरारा माता मंदिर पर नवरात्रि त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ।

सेनापति सूर्य सेना का बढ़ाएंगे प्रभाव

ज्योतिर्विद पं.रमेश चौरसिया के अनुसार संवत्सर में सेना के स्वामी यानि सेनापति सूर्य है। इसलिए सेना में कठोर नियम बनेंगे। 25 मार्च बुधवार को नव संवत्सर की शुरूआत बुधवार को रेवती नक्षत्र व मीन राशिगत चन्द्रमा के गोचर मेंं हो रही है। विश्व में सेना का वैभव बढ़ेगा। सेना काे इस साल में अत्याधुनिक हथियार मिलेंगे। सरकार कुछ और कठोर कानून लाएगी। जिससे देश में कानून का विरोध बढ़ेगा। जातिगत हिंसा बढ़ने के साथ जमीन और भवनों के दामों में वृद्धि होगी।देश को आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। यह एक शुभ संयोग है।
खबरें और भी हैं...